indigo flights cancelled: इंडिगो संकट का पांचवा दिन, आज भी रद्द हुई 400 से अधिक उड़ाने, यात्रियों में मची अफरातफरी

indigo flights cancelled: इंडिगो संकट का पांचवा दिन, आज भी रद्द हुई 400 से अधिक उड़ाने, यात्रियों में मची अफरातफरी

indigo flights cancelled: इंडिगो संकट का पांचवा दिन, आज भी रद्द हुई 400 से अधिक उड़ाने, यात्रियों में मची अफरातफरी

indigo flights cancelled

Modified Date: December 21, 2025 / 11:49 pm IST
Published Date: December 6, 2025 3:50 pm IST
HIGHLIGHTS
  • इंडिगो ने दो दिनों में 1,400 से अधिक उड़ानें रद्द कीं
  • डीजीसीए ने इंडिगो को अस्थायी राहत दी, लेकिन पायलट संगठन ने विरोध किया
  • यात्रियों को भारी असुविधा और सुरक्षा पर सवाल उठे

मुंबई: indigo flights cancelled घरेलू विमानन कंपनी इंडिगो ने अपनी संचालन संबंधी समस्याओं के बीच शनिवार को चार प्रमुख हवाई अड्डों पर 400 से अधिक उड़ान रद्द कर दीं। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि इनमें से 124 उड़ान (63 प्रस्थान और 61 आगमन) बेंगलुरु हवाई अड्डे पर जबकि 109 उड़ानें ( 51 प्रस्थान और 58 आगमन) मुंबई हवाई अड्डे पर रद्द की गईं।

indigo flights cancelled इससे पहले शुक्रवार को इंडिगो ने देशभर के हवाई अड्डों पर 1,000 से अधिक उड़ान रद्द कर दी थीं। इंडिगो के सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) पीटर एल्बर्स ने इस गंभीर संकट पर तीन दिन तक चुप्पी साधे रखने के बाद शुक्रवार को एक वीडियो संदेश में इन व्यवधानों के कारण यात्रियों को हुई भारी असुविधा के लिए माफी मांगी।

एल्बर्स ने कहा कि शनिवार को कंपनी की 1,000 से कम उड़ानों के संचालन की संभावना है। उल्लेखनीय है कि डीजीसीए ने राहुल भाटिया के आंशिक स्वामित्व वाली इंडिगो को अस्थायी राहत देते हुए रात्रि पाली की अवधि को रात 12 बजे से सुबह छह की बजाय रात 12 बजे से सुबह पांच बजे तक कर दिया गया। इसके अलावा भी कई राहतें दी गईं।

इस बीच, पायलटों के संगठन ‘एयरलाइंस पायलट्स एसोसिएशन (एएलपीए) इंडिया’ ने डीजीसीए द्वारा इंडिगो को दी गई राहत पर कड़ी आपत्ति जताई है। संगठन का कहना है कि इन रियायतों से न केवल नियामकीय समानता “नष्ट” हो गई है, बल्कि लाखों यात्री “अधिक जोखिम” में पड़ गए हैं।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।