बीएमसी क्षेत्रों में मलेरिया व डेंगू जैसी मच्छर जनित बीमारियों से निपटेगा ‘मूविट्रैप’

बीएमसी क्षेत्रों में मलेरिया व डेंगू जैसी मच्छर जनित बीमारियों से निपटेगा 'मूविट्रैप'

बीएमसी क्षेत्रों में मलेरिया व डेंगू जैसी मच्छर जनित बीमारियों से निपटेगा ‘मूविट्रैप’
Modified Date: April 18, 2026 / 04:22 pm IST
Published Date: April 18, 2026 4:22 pm IST

मुंबई, 17 अप्रैल (भाषा) बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने डेंगू और मलेरिया जैसी मच्छर जनित बीमारियों से निपटने के लिए नवोन्मेषी उपकरण ”मूविट्रैप” की शुरुआत की। यह नवोन्मेषी मच्छर-नियंत्रण उपकरण इनक्यूबेशन पहल के तहत विकसित किया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

महानगरपालिका ने एक विज्ञप्ति में कहा कि ‘स्माइल काउंसिल’ के अंतर्गत एक स्टार्टअप द्वारा विकसित बिजली-मुक्त उपकरण मच्छरों के प्रजनन को स्रोत पर ही लक्षित करता है, जिसमें अंडों को नष्ट करने के लिए एक हल्के कीटनाशक का उपयोग किया जाता है, जिससे प्रजनन चक्र प्रभावी रूप से बाधित होता है।

बीएमसी द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार ‘स्माइल काउंसिल’ के तहत एक स्टार्टअप ने बिना बिजली वाला यह उपकरण बनाया है। यह मच्छरों के प्रजनन स्थल पर काम करता है और हल्के कीटनाशक से उनके अंडे नष्ट कर देता है, जिससे उनका फैलाव रुकता है।

अतिरिक्त नगर आयुक्त (पूर्वी उपनगर) अविनाश ढांकणे ने इस सप्ताह की शुरुआत में ‘मूविट्रैप की शुरुआत के दौरान शहर में स्टार्टअप को समर्थन देने में बीएमसी की महानगरपालिका की ‘सोसाइटी फॉर मुंबई इनक्यूबेशन लैब टू एंटरप्रेन्योरशिप’ (स्माइल) काउंसिल की सराहना की।

विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘मूविट्रैप’ मच्छरों को पैदा होने से रोकने के लिए बनाया गया है। यह मादा मच्छरों को उपचारित पानी में अंडे देने के लिए आकर्षित करता है और फिर हल्के कीटनाशक से उन अंडों को खत्म कर देता है।

कंपनी ने बताया कि यह उपकरण मुख्य रूप से घरेलू उपयोग के लिए है और बिजली की आवश्यकता के बिना चार सप्ताह तक प्रभावी रह सकता है।

भाषा

शुभम पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में