मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी लिंक से कूदकर व्यवसायी ने आत्महत्या की

मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी लिंक से कूदकर व्यवसायी ने आत्महत्या की

मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी लिंक से कूदकर व्यवसायी ने आत्महत्या की
Modified Date: June 26, 2026 / 08:18 pm IST
Published Date: June 26, 2026 8:18 pm IST

मुंबई, 26 जून (भाषा) ठाणे निवासी 51 वर्षीय एक व्यवसायी ने शुक्रवार को मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी लिंक से कथित तौर पर समुद्र में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान ठाणे निवासी भावेश नवीनचंद्र मजेठिया के तौर पर हुई है। व्यवसायी के इस कदम की वजह आर्थिक तंगी हो सकती है।

इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि टैक्सी में सवार मजेठिया ने जी मिचलाने की बात कहते हुए चालक से सी लिंक पर गाड़ी रोकने को कहा। उन्होंने कहा कि गाड़ी रुकने के बाद मजेठिया बाहर निकले और समुद्र में कूद गए।

अधिकारी ने बताया कि बचाव कार्य शुरू किया गया, लेकिन समुद्र में विपरीत परिस्थितियों के कारण इसमें बाधा उत्पन्न हुई। उन्होंने कहा कि काफी प्रयास के बाद मजेठिया का शव बरामद कर लिया गया।

उन्होंने कहा कि बाद में वर्ली थाने में आकस्मिक मौत की रिपोर्ट दर्ज की गई।

पुलिस ने कहा कि घटना की जांच जारी है।

बांद्रा-वर्ली सी लिंक अरब सागर के ऊपर बना 5.6 किलोमीटर लंबा और 8-लेन वाला एक मशहूर ‘केबल-स्टे’ पुल है, जो पश्चिमी उपनगरों में बांद्रा को दक्षिण मुंबई में वर्ली से जोड़ता है।

वर्ष 2009 में इस ‘सी-लिंक’ की शुरुआत के बाद से इस पर आत्महत्या की कई घटनाएं हो चुकी हैं।

भाषा

नेत्रपाल नरेश

नरेश


लेखक के बारे में