मुंबई: तलवार से जन्मदिन का केक काटने पर व्यक्ति के विरूद्ध मामला दर्ज

मुंबई: तलवार से जन्मदिन का केक काटने पर व्यक्ति के विरूद्ध मामला दर्ज

मुंबई: तलवार से जन्मदिन का केक काटने पर व्यक्ति के विरूद्ध मामला दर्ज
Modified Date: December 10, 2022 / 07:23 pm IST
Published Date: December 10, 2022 7:23 pm IST

मुंबई, 10 दिसंबर (भाषा) दक्षिण मुंबई के कफ परेड इलाके में एक पार्टी में कथित रूप से तलवार से जन्मदिन का केक काटने को लेकर एक व्यक्ति के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर इस जन्मदिन पार्टी के कई वीडियो पोस्ट किए गए थे, जिसके बाद मामला प्रकाश में आया।

उन्होंने बताया कि एक वीडियो में व्यक्ति को तलवार से कई केक काटते देखा जा सकता है।

अधिकारी ने बताया कि कफ परेड पुलिस ने व्यक्ति के विरूद्ध भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

भाषा राजकुमार सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में