मुंबई : मां-बेटी बंगले में मृत पाई गई, दूसरी बेटी और एक व्यक्ति के शव फंदे से लटके पाए गए

मुंबई : मां-बेटी बंगले में मृत पाई गई, दूसरी बेटी और एक व्यक्ति के शव फंदे से लटके पाए गए

मुंबई : मां-बेटी बंगले में मृत पाई गई, दूसरी बेटी और एक व्यक्ति के शव फंदे से लटके पाए गए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:22 pm IST
Published Date: June 30, 2022 12:41 pm IST

मुंबई, 30 जून (भाषा) मुंबई के उपनगर कांदिवली में एक महिला और उसकी बेटी के शव उनके बंगले में मिले हैं, जबकि दूसरी बेटी और एक व्यक्ति के शव फंदे से लटकते पाए गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि चारों शवों को बुधवार देर रात बरामद किया गया। पुलिस को आशंका है कि मां-बेटी की हत्या की गई है, जबकि जिनके शव फंदे से लटके मिले हैं, उन्होंने आत्महत्या की होगी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना कांदिवली रेलवे स्टेशन के पास दलवी बंगले में हुई। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान किरण दलवी, उनकी दो बेटियों मुस्कान और भूमि तथा शिवदयाल सेन के तौर पर की गई है।

अधिकारी ने बताया कि भूमि और शिवदयाल के शव फंदे से लटके मिले हैं। उन्होंने बताया कि और विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

भाषा धीरज दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में