मुंबई में भारी बारिश की संभावना के मद्देनजर ‘ऑरेंज अलर्ट’, पालघर के लिए ‘रेड अलर्ट’
मुंबई में भारी बारिश की संभावना के मद्देनजर ‘ऑरेंज अलर्ट’, पालघर के लिए ‘रेड अलर्ट’
मुंबई, 29 जून (भाषा) देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भारी बारिश की संभावना के मद्देनजर ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को यह जानकारी दी।
आईएमडी के मुताबिक इस दौरान मूसलाधार बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफ़ान, बिजली कड़कने और तेज़ हवाएं चलने की संभावना है।
मौसम विभाग के जिलेवार नवीनतम पूर्वानुमान के मुताबिक मुंबई में शुक्रवार तक कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मंगलवार को थोड़ी राहत मिलेगी, जब शहर में आंधी-तूफ़ान और 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तेज हवाओं के मद्देनजर ‘येलो अलर्ट’ जारी रहेगा।
आईएमडी ने सोमवार और बुधवार के लिए कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश, बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफ़ान और तेज़ हवाओं का अनुमान लगाया है, जबकि बृहस्पतिवार और शुक्रवार को कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
विभाग ने सोमवार के लिए पड़ोसी पालघर जिले में बहुत भारी बारिश और आंधी-तूफ़ान की चेतावनी देते हुए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है, और रायगढ़ के लिए अगले पांच दिन ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी रहेगा।
भाषा धीरज माधव
माधव

Facebook


