Mumbai Security Guards Attack: नहीं पढ़ पाया कलमा तो चाकूओं से गोदा, धर्म पूछकर किया जानलेवा हमला, राजधानी की इस रोड हुई घटना से मचा हड़कंप
नहीं पढ़ पाया कलमा तो चाकूओं से गोदा, धर्म पूछकर किया जानलेवा हमला Mumbai Security Guards Attack
- मुंबई के मीरा रोड स्थित नया नगर इलाके की घटना
- दो सिक्योरिटी गार्ड्स पर चाकू से हमला
- जांच में जुटी पुलिस, हो सकते हैं कई अहम खुलासे
मुंबई। Mumbai Security Guards Attack: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के मीरा रोड स्थित नया नगर इलाके में सोमवार तड़के एक युवक द्वारा दो सिक्योरिटी गार्ड्स पर चाकू से हमला करने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। आरोपी की पहचान 31 वर्षीय जैब जुबेर अंसारी के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, घटना सुबह करीब 4 बजे एक अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग के पास हुई, जहां दो सिक्योरिटी गार्ड राजकुमार मिश्रा और सुब्रतो रमेश सेन ड्यूटी पर तैनात थे। आरोपी पहले वहां पहुंचा और मस्जिद का रास्ता पूछा। कुछ समय बाद वह वापस लौटा और एक गार्ड से उसका धर्म पूछने के बाद अचानक चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी गार्ड के केबिन में घुसा और दूसरे गार्ड से कलमा पढ़ने को कहा। जब वह ऐसा नहीं कर पाया, तो उस पर भी हमला कर दिया गया। हमले में दोनों गार्ड घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक दोनों की हालत फिलहाल स्थिर है।
आरोपी 2020 में अमेरिका से लौटा, कोचिंग देता था
Mumbai Security Guards Attack: घटना के करीब डेढ़ घंटे भीतर ही नया नगर पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे ठाणे की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 4 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। ATS ने बताया कि आरोपी साइंस ग्रेजुएट है और वह 2000 से 2020 तक अपने माता-पिता के साथ अमेरिका में रहा था। अमेरिका में नौकरी नहीं मिलने के कारण वह 2020 में भारत लौट आया। वह 2022 से मीरा रोड स्थित स्मिता रीजेंसी बिल्डिंग में अकेले रहकर ऑनलाइन केमिस्ट्री की कोचिंग देता था। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पत्नी अफगानी हैं। वह उसे छोड़कर अमेरिका चली गई हैं। ATS के मुताबिक, यह लोन वुल्फ अटैक का मामला है। यानी एक ऐसा आतंकवादी हमला, जिसे किसी आतंकी संगठन की मदद या निर्देश के बिना एक अकेला व्यक्ति खुद की योजना बनाकर अंजाम देता है।
आरोपी ने नोट्स में ISIS में शामिल होने की इच्छा जताई
माना जा रहा है कि अकेलेपन के दौरान आरोपी इंटरनेट के जरिए कट्टरपंथी बन गया। जांच एजेंसियों ने उसके घर की तलाशी ली। वहां हाथ से लिखे कुछ नोटस् मिले हैं। इन नोट्स में आरोपी ने ISIS में शामिल होने की इच्छा जताई थी। उसने सिक्योरिटी गार्ड्स पर हमले को किसी आतंकी संगठन में शामिल होने की दिशा में अपना पहला कदम बताया था। आरोपी के घर से कुछ किताबें और आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुए हैं। एजेंसियां अब उसके मोबाइल फोन और लैपटॉप की भी जांच कर रही हैं।
IBC24 पर भी दिखेगा CGBSE 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम, यहां करें क्लिक 👈🏻
इन्हें भी पढ़ें:-
- राष्ट्रमंडल युवा एवं जूनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप में भारत के नाम चार स्वर्ण पदक
- गूगल का 15 अरब डॉलर का डेटा सेंटर विशाखापत्तनम को एआई केंद्र बनाएगा: केंद्रीय मंत्री वैष्णव
- आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को ईंधन आपूर्ति की निगरानी के निर्देश दिए
- दक्षिणी चीन में बाढ़ के कारण करीब 200 लोगों को सुरक्षित हटाया गया
- मिर्जापुर में चार दिन से लापता युवक का शव नदी के किनारे मिला, प्राथमिकी दर्ज

Facebook


