मिर्जापुर में चार दिन से लापता युवक का शव नदी के किनारे मिला, प्राथमिकी दर्ज

मिर्जापुर में चार दिन से लापता युवक का शव नदी के किनारे मिला, प्राथमिकी दर्ज

मिर्जापुर में चार दिन से लापता युवक का शव नदी के किनारे मिला, प्राथमिकी दर्ज
Modified Date: April 28, 2026 / 02:33 pm IST
Published Date: April 28, 2026 2:33 pm IST

मिर्जापुर (उप्र), 28 अप्रैल (भाषा) मिर्जापुर जिले के विंध्याचल थाना क्षेत्र के कठवैया कला गांव से चार दिन पहले लापता हुए एक युवक का शव मंगलवार सुबह कर्णावती नदी के किनारे मिला। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नगर क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) विवेक जावला ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब सात बजे राजकीय आईटीआई गैपुरा के पास कर्णावती नदी किनारे शव पड़ा होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची विंध्याचल पुलिस ने शव की पहचान कठवैया कलां निवासी राहुल उर्फ छोटू (19) पुत्र ललित प्रजापति के रूप में की।

पुलिस के अनुसार, राहुल के लापता होने की गुमशुदगी रिपोर्ट 25 अप्रैल को थाना विंध्याचल में दर्ज कराई गई थी। परिजनों की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच जारी है।

भाषा सं आनन्द मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में