नासिक, 13 मई (भाषा) एक स्थानीय अदालत ने बुधवार को टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की एक इकाई में कथित यौन उत्पीड़न और जबरन धर्मांतरण से संबंधित मामले में छह आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया।
इस संबंध में आदेश शुक्रवार को सुनाया जायेगा।
विशेष अभियोजक अजय मिसार ने जमानत याचिकाओं का विरोध किया।
सरकारी वकील विजय गायकवाड़ ने कहा, ‘‘आज बचाव पक्ष के वकीलों द्वारा जवाब दिया जाना था। उन्होंने अपना जवाब प्रस्तुत किया और हमने उसका प्रतिवाद किया। अदालत 15 मई को आदेश पारित करेगी।’’
नासिक पुलिस की एक विशेष जांच टीम कथित यौन शोषण, जबरन धर्मांतरण के प्रयास, छेड़छाड़, मानसिक उत्पीड़न और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने से संबंधित मामले में नौ प्राथमिकी की जांच कर रही है।
भाषा देवेंद्र सुरेश
सुरेश