महाराष्ट्र के नासिक में भूकंप के झटके महसूस किए गए, कोई हताहत नहीं

Ads

महाराष्ट्र के नासिक में भूकंप के झटके महसूस किए गए, कोई हताहत नहीं

  •  
  • Publish Date - August 17, 2026 / 04:54 PM IST,
    Updated On - August 17, 2026 / 04:54 PM IST

नासिक, 17 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के नासिक में सोमवार को भूकंप के दो हल्के झटके महसूस किए गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार प्राथमिक रिपोर्ट में जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

नासिक महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से करीब 180 किलोमीटर की दूरी पर है।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, सुबह पांच बजकर छह मिनट और दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर पांच किलोमीटर की गहराई में क्रमशः 2.5 और 3 तीव्रता के झटके दर्ज किए गए।

जिला प्रशासन के अनुसार जिले के पेठ, सुरगाणा और दिंडोरी तालुकों के कुछ हिस्सों में ये झटके महसूस किए गए।

इससे पहले, नासिक में 25 से 28 जुलाई तक तथा छह, आठ, 10 और 14 अगस्त को भी झटके महसूस किए गए थे। तब सुरगाणा तालुका के भादर और डिंडोरी तालुका के नानाशी में घरों की दीवारों में दरारें आ गई थीं।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पिछले हफ़्ते प्रशासन को निर्देश दिया कि वह नासिक और पालघर जिलों में भूकंपीय गतिविधियों का व्यापक आकलन करें और लोगों, खासकर विद्यार्थियों के बीच जागरूकता अभियान तेज करें।

भाषा राजकुमार अविनाश

अविनाश