राकांपा (शप) के विधायक रोहित पवार कमजोरी, चक्कर आने की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती
राकांपा (शप) के विधायक रोहित पवार कमजोरी, चक्कर आने की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती
मुंबई, तीन अगस्त (भाषा) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के नेता रोहित को कमजोरी और चक्कर आने की शिकायत के बाद सोमवार को दक्षिण मुंबई स्थित ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके करीबियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि पवार को कुछ दिन से बुखार था और उन्हें कुछ जांच कराने की सलाह दी गई थी, जिसके लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पवार राकांपा (शप) के महासचिव और करजात-जामखेड़ से विधायक हैं।
भाषा जोहेब सुरेश
सुरेश

Facebook


