समाज में समानता आने तक सेवा की जरूरत : भागवत

Ads

समाज में समानता आने तक सेवा की जरूरत : भागवत

  •  
  • Publish Date - April 25, 2023 / 10:05 PM IST,
    Updated On - April 25, 2023 / 10:05 PM IST

नागपुर, 25 अप्रैल (भाषा) राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने मंगलवार को कहा कि समाज में जबतक समानता नहीं आ जाती, तब तक ‘सेवा’ जरूरी है।

उन्होंने कहा कि सरकार अकेले सबकुछ नहीं कर सकती और देश को चलाने की जिम्मेदारी सबकी है।

भागवत यहां स्थित राजकीय चिकिस्ता महाविद्यालय और अस्पताल में श्री सिद्धिविनायक सेवा फाउंडेशन द्वारा दीनदयाल थाली शुरू करने के मौके पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘हमें अपने देश में तबतक सेवा की जरूरत है, जबतक सभी (विकास के मामले में) समान स्तर तक पहुंच नहीं जाते।’’

भागवत ने कहा, ‘‘ यह उपलब्धि प्राप्त करने के बाद हमें वैश्विक स्तर पर इसी तरह की समानता लाने के लिए काम करना चाहिए।’’

भाषा धीरज दिलीप

दिलीप