एनएसजी ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले में विस्फोटक को निष्क्रिय किया

एनएसजी ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले में विस्फोटक को निष्क्रिय किया

एनएसजी ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले में विस्फोटक को निष्क्रिय किया
Modified Date: June 11, 2026 / 03:21 pm IST
Published Date: June 11, 2026 3:21 pm IST

ठाणे, 11 जून (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में जमीन में आंशिक रूप से दबी हुई धातु की एक संदिग्ध वस्तु ‘‘विस्फोटक’’ निकली और इसे निष्क्रिय करने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) की मदद ली गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बुधवार को मीरा-भायंदर के उत्तान इलाके में इस घटना की सूचना मिली।

उत्तान सागरी पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक सुभाषचंद्र एन. मार्कड ने बताया कि रास्ते से गुजर रहे एक व्यक्ति का पैर गलती से किसी सख्त वस्तु से टकरा गया। उन्होंने बताया कि जब उसने देखा तो उसे जमीन में आधी दबी हुई धातु की एक गोलाकार वस्तु मिली।

उन्होंने बताया कि उस वस्तु की पहचान बाद में एक विस्फोटक (यूएक्सओ) के रूप में की गई।

यूएक्सओ एक सैन्य विस्फोटक उपकरण होता है।

उन्होंने कहा, ‘‘उस व्यक्ति ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने बम निरोधक दस्ते को बुलाया। इसके बाद दस्ते ने एनएसजी की मदद मांगी और एनएसजी के जवानों ने विस्फोटक को निष्क्रिय कर दिया।’’

अधिकारी ने कहा कि एहतियात के तौर पर इलाके के निवासियों को अभियान शुरू होने से पहले बाहर निकाल लिया गया था। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

भाषा

देवेंद्र नरेश

नरेश


लेखक के बारे में