गणेश उत्सव के छठे दिन मुंबई में रात नौ बजे तक 21,000 से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन

गणेश उत्सव के छठे दिन मुंबई में रात नौ बजे तक 21,000 से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन

गणेश उत्सव के छठे दिन मुंबई में रात नौ बजे तक 21,000 से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन
Modified Date: September 20, 2026 / 12:45 am IST
Published Date: September 20, 2026 12:45 am IST

मुंबई, 18 सितंबर (भाषा) गणेश उत्सव के छठे दिन शनिवार रात नौ बजे तक मुंबई में भगवान गणेश और देवी हरतालिका (पार्वती) की कुल 21,104 प्रतिमाओं का विभिन्न जलाशयों में विसर्जन किया गया। नगर निकाय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि विसर्जन के दौरान किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि विसर्जित प्रतिमाओं में 18,308 घर में स्थापित गणेश प्रतिमाएं और देवी गौरी की 2,734 प्रतिमाएं शामिल थीं। इसके अलावा, इस अवधि के दौरान सार्वजनिक गणेश मंडलों की 62 प्रतिमाओं का भी विसर्जन किया गया।

भाषा

शुभम नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में