आईआईटी-मुंबई के आत्महत्या करने वाले छात्र के माता-पिता ने अनशन शुरू किया

आईआईटी-मुंबई के आत्महत्या करने वाले छात्र के माता-पिता ने अनशन शुरू किया

आईआईटी-मुंबई के आत्महत्या करने वाले छात्र के माता-पिता ने अनशन शुरू किया
Modified Date: September 24, 2026 / 06:43 pm IST
Published Date: September 24, 2026 6:43 pm IST

मुंबई, 24 सितंबर (भाषा) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)-मुंबई के छात्र साहिल वाकोडे के माता-पिता ने बृहस्पतिवार को मुंबई के आजाद मैदान में अनशन शुरू किया और उनके बेटे को कथित रूप से प्रताड़ित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

साहिल की मौत के बाद से संस्थान परिसर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।

साहिल के पिता रवींद्र ने कहा, ‘‘जिन लोगों ने मेरे बेटे को प्रताड़ित किया, उन्हें जेल भेजा जाना चाहिए। उसने हमें बताया था कि संस्थान में उसे बार-बार जातिगत भेदभाव का सामना करना पड़ा है।’’

रवींद्र और उनकी पत्नी सोनाली ने मुंबई में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष से मुलाकात की और अपने बेटे की मौत के मामले में जल्द जांच की मांग करते हुए एक ज्ञापन सौंपा।

साहिल (22) बीटेक के दूसरे वर्ष का छात्र था और उसका शव 18 सितंबर की शाम छात्रावास के कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया गया था।

यह घटना वाकोडे के परीक्षा हॉल में चैटजीपीटी का कथित तौर पर इस्तेमाल करते पाए जाने के कुछ घंटे बाद हुई थी।

भाषा जितेंद्र नरेश

नरेश


लेखक के बारे में