महाराष्ट्र के पालघर में रबर कारखाने की दीवार गिरने से तीन श्रमिकों की मौत
महाराष्ट्र के पालघर में रबर कारखाने की दीवार गिरने से तीन श्रमिकों की मौत
पालघर, 24 सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के पालघर जिले में बृहस्पतिवार को एक रबर कारखाने की दीवार गिरने से तीन श्रमिकों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब 10 बजे पाली पोशेरी गांव में विक्रमगढ़-वाड़ा मार्ग स्थित टीना रबर फैक्टरी में हुआ।
एक अधिकारी ने बताया, ‘केशव गुंगुना (55), रंजना कोम्ब (35) और मीरा गवली (60) उस समय मलबे में फंस गए, जब अंदर की एक दीवार ढह गई। आपातकालीन सेवा के लोग उन्हें तुरंत पास के अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।’
पालघर के आपदा प्रबंधन अधिकारी विवेकानंद कदम ने पीटीआई-भाषा को बताया कि जब यह घटना हुई, उस समय तीनों गोदाम में नाश्ता कर रहे थे।
कदम ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और स्थानीय अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं।
भाषा राखी अविनाश
अविनाश

Facebook


