ठाणे में कॉलेज की दीवार का एक हिस्सा ढहा, कोई घायल नहीं

ठाणे में कॉलेज की दीवार का एक हिस्सा ढहा, कोई घायल नहीं

ठाणे में कॉलेज की दीवार का एक हिस्सा ढहा, कोई घायल नहीं
Modified Date: June 2, 2024 / 07:37 pm IST
Published Date: June 2, 2024 7:37 pm IST

ठाणे, दो जून (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में रविवार को एक कॉलेज की दीवार का एक हिस्सा ढह गया, हालांकि इस हादसे में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नगर निकाय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि यह घटना पिंपलपाड़ा इलाके में हुई, जहां एक नर्सिंग कॉलेज और एक महिला छात्रावास को जमींदोज किया जा रहा था।

उन्होंने बताया कि कॉलेज की दीवार का एक हिस्सा छात्रावास पर गिर गया।

अधिकारी ने बताया कि स्थानीय दमकलकर्मी और क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन केंद्र (आरडीएमसी) की टीम मलबा हटाने के लिए घटनास्थल पर पहुंची।

भाषा प्रीति रंजन

रंजन


लेखक के बारे में