पिंपरी चिंचवड़ में मोटरसाइकिल दुर्घटना में पुलिसकर्मी की मौत

पिंपरी चिंचवड़ में मोटरसाइकिल दुर्घटना में पुलिसकर्मी की मौत

पिंपरी चिंचवड़ में मोटरसाइकिल दुर्घटना में पुलिसकर्मी की मौत
Modified Date: July 8, 2024 / 05:14 pm IST
Published Date: July 8, 2024 5:14 pm IST

पुणे, आठ जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवड़ शहर में एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे उस पर सवार 43 वर्षीय एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना रविवार देर रात शहर के पिंपले सौदागर इलाके के पास हुई।

उन्होंने बताया कि अपराध जांच विभाग (सीआईडी) में चालक के तौर पर तैनात कांस्टेबल सचिन विष्णु माने के घर लौटने के दौरान एक अज्ञात वाहन ने उनके दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी।

अधिकारी ने बताया, ‘कुछ ही मिनटों में माने को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।’

उन्होंने बताया कि कांस्टेबल माने 2003 से पुलिस बल में कार्यरत थे और पुणे सीआईडी ​​में तैनात थे।

अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में सांगवी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

भाषा

शुभम नरेश

नरेश


लेखक के बारे में