इस प्राथमिक स्कूल के शिक्षक मिले कोरोना पॉजिटिव, प्रशासन ने स्कूल को तत्काल बंद करने के दिए आदेश

इस प्राथमिक स्कूल के शिक्षक मिले कोरोना पॉजिटिवः Primary school teachers found corona positive in Aurangabad

इस प्राथमिक स्कूल के शिक्षक मिले कोरोना पॉजिटिव, प्रशासन ने स्कूल को तत्काल बंद करने के दिए आदेश

corona blast in school

Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: December 23, 2021 9:04 pm IST

औरंगाबादः  teachers found corona positive  महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के एक प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद औरंगाबाद स्थानीय निकाय ने स्कूल को अस्थाई रूप से बंद कर दिया है। औरंगाबाद नगर निगम के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि सरस्वती भुवन स्कूल की प्राथमिक विभाग के एक शिक्षक के 21 दिसंबर को संक्रमित होने की पुष्टि हुई। उसके बाद एहतियात के तौर पर स्कूल को सोमवार (27 दिसंबर) तक बंद रखने का फैसला लिया गया है।

Read more :  सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, कश्मीर के बड़गाम से लश्कर के दो आतंकवादी गिरफ्तार

teachers found corona positive  नगर निगम के उपायुक्त संतोष टेंगले ने पीटीआई भाषा को बताया, ‘‘शिक्षक को हल्के लक्षण हैं और उन्हें गृह पृथकवास में रखा गया है। शिक्षक के संपर्क में आने वालों की प्रशासन ने आरटी-पीसीआर जांच करायी है। एहतियात के रूप में स्कूल को सोमवार तक के लिए बंद किया गया है।’’ शिक्षा अधिकारी रामनाथ थोड़े ने कहा, ‘‘हमने स्कूल से करीब 300 नमूने लिए हैं। रिपोर्ट की प्रतीक्षा है।’’


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।