युवती के ‘अपहरण’ का मामला : कार्रवाई की मांग को लेकर पुणे-सोलापुर राजमार्ग पर विरोध-प्रदर्शन

युवती के ‘अपहरण’ का मामला : कार्रवाई की मांग को लेकर पुणे-सोलापुर राजमार्ग पर विरोध-प्रदर्शन

युवती के ‘अपहरण’ का मामला : कार्रवाई की मांग को लेकर पुणे-सोलापुर राजमार्ग पर विरोध-प्रदर्शन
Modified Date: February 18, 2026 / 03:47 pm IST
Published Date: February 18, 2026 3:47 pm IST

पुणे, 18 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र में कुछ दक्षिणपंथी संगठनों ने 21 वर्षीय युवती के ‘‘अपहरण’’ के आरोपी दो लोगों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुणे-सोलापुर राजमार्ग पर विरोध प्रदर्शन किया और सड़क अवरुद्ध कर दी। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह प्रदर्शन मंगलवार रात को किया गया।

पुलिस के अनुसार, पुणे जिले के भिगवान की एक युवती लापता हो गई है और उसके परिवार ने दो व्यक्तियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है जो उसके पड़ोस में रहते हैं और एक-दूसरे को जानते हैं।

पुणे ग्रामीण पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘परिवार की शिकायत के अनुसार, हमने दो युवकों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है और उनकी तलाश जारी है।’’

कुछ दक्षिणपंथी संगठनों ने मंगलवार देर रात भिगवान के पास राजमार्ग पर विरोध प्रदर्शन किया और ‘‘अपहरणकर्ताओं’’ की गिरफ्तारी की मांग की।

भाषा

शफीक सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में