पुणे: नौ साल की पोती के साथ छेड़छाड़ करने पर 70 वर्षीय दादा गिरफ्तार

पुणे: नौ साल की पोती के साथ छेड़छाड़ करने पर 70 वर्षीय दादा गिरफ्तार

पुणे: नौ साल की पोती के साथ छेड़छाड़ करने पर 70 वर्षीय दादा गिरफ्तार
Modified Date: May 6, 2026 / 05:41 pm IST
Published Date: May 6, 2026 5:41 pm IST

पुणे, छह मई (भाषा) महाराष्ट्र में पुणे के पार्वती इलाके में एक झुग्गी-झोपड़ी में अपनी नाबालिग पोती के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने वाले 70 वर्षीय एक व्यक्ति को घटना के कुछ ही घंटे बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे इस व्यक्ति ने नौ साल की अपनी पोती के सााथ गलत हरकत की।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ आरोपी ने नशे की हालत में अपनी नाबालिग पोती को बहला-फुसलाकर एक कमरे में बुलाया और उसके कपड़े उतारने की कोशिश की। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर सतर्क पड़ोसियों को इसकी भनक लग गई, जिन्होंने दरवाज़ा तोड़कर उसे बचाया।’’

उन्होंने कहा कि पड़ोसियों ने उस व्यक्ति को पकड़ लिया और पुलिस को सूचित किया जिसके बाद एक पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

उन्होंने कहा, ‘‘ पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए तत्काल ससून जनरल अस्पताल ले जाया गया। हालांकि मेडिकल रिपोर्ट में सामने आया कि उसके साथ यौन संबंध नहीं बनाया गया था। फिर भी बच्ची को निगरानी में रखा गया और बाद में उसे छुट्टी दे दी गई। उसकी हालत अब स्थिर है।’’

इस घटना के कारण इलाके में तनाव फैल गया तथा आस-पास के लोग विरोध प्रदर्शन करने के लिए सड़कों पर जमा हो गए। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया, और फिलहाल इलाके में स्थिति शांतिपूर्ण है।

आरोपी को भारतीय न्याय संहिता और बाल यौन अपराध संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया।

भाषा

राजकुमार नरेश

नरेश


लेखक के बारे में