पुणे पुलिस ने जिलाधिकारी के खिलाफ उत्पीड़न के आरोपों पर खेडकर से अपना बयान दर्ज कराने को कहा
पुणे पुलिस ने जिलाधिकारी के खिलाफ उत्पीड़न के आरोपों पर खेडकर से अपना बयान दर्ज कराने को कहा
पुणे, 17 जुलाई (भाषा) पुलिस ने विवादास्पद प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर से पुणे जिलाधिकारी के खिलाफ उत्पीड़न के आरोपों के संबंध में अपना बयान दर्ज कराने को कहा है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुणे के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ से पुष्टि की कि खेडकर को अपना बयान देने के लिए पुणे आने को कहा गया है।
पुणे के जिलाधिकारी सुहास दिवसे ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘मुझे अपने खिलाफ ऐसी किसी शिकायत के बारे में जानकारी नहीं है। किसी ने भी मुझे इस बारे में नहीं बताया। इसलिए प्रतिक्रिया देने का सवाल ही नहीं उठता। मुझे इस शिकायत के बारे में मीडिया खबरों से ही पता चला।’’
खेडकर वर्तमान में आईएएस परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए इस्तेमाल किए गए दिव्यांगता और ओबीसी प्रमाण पत्रों के संबंध में अपने दावों के साथ-साथ पुणे कलेक्टर कार्यालय में अपने कार्यकाल के दौरान अपने आचरण के लिए जांच के दायरे में हैं।
भाषा
देवेंद्र माधव
माधव

Facebook


