नासिक में भगवान कालाराम मंदिर पर फहराया गया धर्म ध्वज

नासिक में भगवान कालाराम मंदिर पर फहराया गया धर्म ध्वज

नासिक में भगवान कालाराम मंदिर पर फहराया गया धर्म ध्वज
Modified Date: May 7, 2026 / 01:05 am IST
Published Date: May 7, 2026 1:05 am IST

नासिक, छह मई (भाषा) उत्तरी महाराष्ट्र के नासिक में स्थित ऐतिहासिक भगवान कालाराम मंदिर पर बुधवार को मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच केसरिया धर्म ध्वज फहराया गया।

केसरिया रंग का धर्म ध्वज विशेष रेशमी कपड़े से तैयार किया गया था और इसे 64 वर्ष के बाद मंदिर में फहराया गया। केसरिया रंग भक्ति, वीरता और धर्म का प्रतीक है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उनकी पत्नी, कुंभ मेला मंत्री गिरीश महाजन, महापौर हिमगौरी अहेर-अडके और उप महापौर विलास शिंदे सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

भाषा तान्या अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में