आवासीय सोसाइटी के चेयरमैन के बेटे पर सीसीटीवी क्लिप प्रसारित करने के आरोप में मामला दर्ज

आवासीय सोसाइटी के चेयरमैन के बेटे पर सीसीटीवी क्लिप प्रसारित करने के आरोप में मामला दर्ज

आवासीय सोसाइटी के चेयरमैन के बेटे पर सीसीटीवी क्लिप प्रसारित करने के आरोप में मामला दर्ज
Modified Date: March 13, 2026 / 10:43 pm IST
Published Date: March 13, 2026 10:43 pm IST

मुंबई, 13 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के मुंबई में एक आवासीय सोसाइटी के अध्यक्ष के बेटे के खिलाफ एक महिला और पुरुष के सीसीटीवी फुटेज को लीक करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। मुंबई पुलिस के अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

साकिनाका पुलिस थाना के एक अधिकारी ने बताया कि इमारत में अपने पति व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहने वाली 36 वर्षीय महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे उसकी मानहानि हुई।

अधिकारी ने बताया कि महिला को जब पता चला कि लिफ्ट के अंदर एक अज्ञात व्यक्ति को चूमते हुए उसका वीडियो वायरल हो गया है, तो उसने पुलिस से संपर्क किया।

उन्होंने बताया कि उस व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है, लेकिन अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है।

भाषा तान्या पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में