नांदेड़ के आदिवासी परियोजना कार्यालय में 16.37 करोड़ रुपये का गबन

नांदेड़ के आदिवासी परियोजना कार्यालय में 16.37 करोड़ रुपये का गबन

नांदेड़ के आदिवासी परियोजना कार्यालय में 16.37 करोड़ रुपये का गबन
Modified Date: September 23, 2026 / 02:50 pm IST
Published Date: September 23, 2026 2:50 pm IST

नांदेड़, 23 सितंबर (भाषा) पुलिस ने महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में आदिवासी विकास परियोजना कार्यालय में 16.37 करोड़ रुपये के सरकारी धन के कथित गबन का पर्दाफाश किया है। इस मामले में एक लिपिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जांच में सामने आया कि किनवट स्थित एकात्मिक आदिवासी विकास प्रकल्प (आईटीडीपी) कार्यालय से 280 सरकारी चेक के जरिए कथित तौर पर सार्वजनिक धन निजी व्यक्तियों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों और अन्य गैर-सरकारी संस्थाओं को हस्तांतरित किया गया।

अधिकारी के अनुसार, यह अनियमितता एक अप्रैल 2024 से 16 सितंबर 2026 के बीच हुई और इस दौरान आरोपी ने चेक रजिस्टर और बैंक खातों का कथित रूप से दुरुपयोग करते हुए परियोजना अधिकारियों के जाली हस्ताक्षरों के जरिए धनराशि हस्तांतरित की।

पुलिस ने बताया कि सरकारी खातों और चेक लेनदेन में विसंगतियों के बाद परियोजना अधिकारी एवं सहायक जिलाधिकारी बी. सरवनन ने जांच के आदेश दिए थे, जिसके बाद सरकारी धन के गबन का पता चला।

किनवट पुलिस ने सोमवार को परियोजना कार्यालय के एक वरिष्ठ लिपिक के खिलाफ मामला दर्ज किया।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच अब आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) को सौंप दी गई है और आरोपी को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

भाषा शफीक नरेश

नरेश


लेखक के बारे में