Sagar Jahrili Sharab Death Latest Update: सागर शराब कांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ के बाद दबोचा गया, इतने हजार का था इनाम

Sagar Jahrili Sharab Death Latest Update: सागर शराबकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ के बाद दबोचा गया, इतने हजार का था इनाम

Sagar Jahrili Sharab Death Latest Update: सागर शराब कांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ के बाद दबोचा गया, इतने हजार का था इनाम

Sagar Jahrili Sharab Death Latest Update: सागर शराबकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ के बाद दबोचा गया, इतने हजार का था इनाम /image: IBC24 File


Reported By: Nafees Khan,
Modified Date: September 23, 2026 / 07:58 am IST
Published Date: September 23, 2026 7:55 am IST
HIGHLIGHTS
  • सागर शराब कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
  • आरोपी मनीष लोधी पर 30 हजार रुपए का इनाम था
  • पुलिस ने मौके से दो देशी कट्टे और 5 कारतूस बरामद किए

​सागर। Sagar Jahrili Sharab Death Latest Update: मध्यप्रदेश के सागर जिले के बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब से हुई मौतों के मुख्य आरोपी और इनामी बदमाश मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार (Sagar Sharab Kand Main Accused Arrested) कर लिया है। मालथौन थाना क्षेत्र के नोनिया सेसई रोड घाटी पर हुई इस मुठभेड़ में मनीष लोधी के पैर में गोली लगी है, जबकि उसका साथी आशीष साहू भी पुलिस की गिरफ्त से भागने की कोशिश में घायल हो गया। पुलिस ने मौके से दो देशी कट्टे, पांच खाली कारतूस और एक बेसबॉल डंडा बरामद किया है।

30,000 हजार रुपए का था इनाम

​गौरतलब है कि जिले बंडा और विनायका थाना क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की जान चली गई थी। इसके बाद से ही मुख्य आरोपी मनीष लोधी फरार चल रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने उस पर 30 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था और उसकी तलाश में कई टीमें लगातार छापेमारी कर रही थीं। ​सागर पुलिस को सूचना मिली थी कि इनामी आरोपी अपने साथी के साथ मालथौन इलाके में देखा गया है। इसके बाद पुलिस टीम ने तड़के करीब 3 बजे घेराबंदी कर उसे रोकने का प्रयास किया। खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर सीधी फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक गोली लोधी के पैर में लगी और वह वहीं गिर पड़ा।

आशीष साहू भी गिरफ्तार

Sagar Jahrili Sharab Death Latest Update वहीं, अंधेरे का फायदा उठाकर भागने का प्रयास कर रहा आशीष साहू भी चोटिल होकर पकड़ा गया। ​मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दोनों घायल बदमाशों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका चिकित्सकीय परीक्षण और उपचार जारी है। घटनास्थल पर पुलिस की फोरेंसिक और साक्ष्य संकलन टीम ने गहन जांच-पड़ताल कर कारतूस के खोखे और हथियार जब्त कर लिए हैं।

शराब कांड में 37 आरोपियों की गिरफ्तारी

बता दें कि इससे पहले पुलिस ने जहरीली शराब मामले में आरोपी रवि लखेरा और शिवानजय राजपूत को भी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था,जबकि पुलिस ने पूरे मामले में 52 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है, जिनमें से 37 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है वही आज तड़के रात 3 बजे दो और आरोपियों को भी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। बहरहाल बण्डा शराब कांड मामले में पुलिस का लगातार एक्शन देखने को मिल रहा है,अब भी मामले में शराब दुकान लाइसेंसी सिद्धार्थ कुशवाह फरार है जिसकी तलाश के लिए पुलिस टीम अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दे रही है।

 

 

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.