महाराष्ट्र में 15,252 छात्रों की लंबित छात्रवृत्ति के लिए 51.68 करोड़ रुपये मंजूर किये गए
महाराष्ट्र में 15,252 छात्रों की लंबित छात्रवृत्ति के लिए 51.68 करोड़ रुपये मंजूर किये गए
मुंबई, 30 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र सरकार ने बृहस्पतिवार को 2018-19 शैक्षणिक वर्ष के 15,252 छात्रों के लंबे समय से लंबित पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति और मुफ्त शिक्षा के बकाया भुगतान के लिए 51.68 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी करने की मंजूरी दी।
साशकीय आदेश के अनुसार, अन्य पिछड़ा वर्ग बहुजन कल्याण विभाग द्वारा दी गई यह मंजूरी अतिरिक्त और लंबित भुगतानों के निपटान से संबंधित है और इसका उद्देश्य प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) पूल खाते में मौजूद कमियों को दूर करना है।
तीस अप्रैल के आदेश के अनुसार, ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग), वीजेएनटी (विमुक्त जाति और खानाबदोश जनजाति) और एसबीसी (विशेष पिछड़ा वर्ग) श्रेणियों के लिए विभिन्न पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति और मुफ्त शिक्षा योजनाओं के तहत पात्र लाभार्थियों को वितरण के लिए कुल 51,68,97,527 रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
भाषा राखी सुभाष
सुभाष

Facebook


