आरएसएस की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा शुक्रवार से नागपुर में
आरएसएस की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा शुक्रवार से नागपुर में
नागपुर, 14 मार्च (भाषा) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की वार्षिक अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा शुक्रवार को स्थानीय स्मृति भवन परिसर में शुरू होगी। संगठन के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी।
तीन-दिवसीय यह बैठक छह साल बाद आरएसएस मुख्यालय नागपुर में हो रही है।
उन्होंने कहा कि इस बैठक में 1,529 पदाधिकारी भाग लेंगे।
इस बीच, आरएसएस महासचिव दत्तात्रेय होसबोले ने बृहस्पतिवार को स्मृति भवन के महर्षि दयानंद सरस्वती सभागृह में एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस प्रदर्शनी में भारतीय संस्कृति, आरएसएस के पूर्व प्रचारकों के कार्यों आदि को प्रदर्शित किया गया है।
भाषा अविनाश सुरेश
सुरेश

Facebook


