संजय राउत की हाजिर जवाबी! मास्क नहीं लगाने के सवाल पर बोले- ‘मोदी को फॉलो करता हूं’

संजय राउत ने अपनी हाजिर जवाबी के कारण एक बार फिर से सभी को हैरान कर दिया है। दरअसल, जब उनसे पूछा गया कि वह मास्क क्यों नहीं पहनते हैं? तब उन्होंने तुरंत जवाब दिया कि मैं इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फॉलो करता हूं।

संजय राउत की हाजिर जवाबी! मास्क नहीं लगाने के सवाल पर बोले- ‘मोदी को फॉलो करता हूं’

Sanjay Raut's spot response

Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: December 31, 2021 11:47 am IST

Sanjay Raut’s spot response

मुंबई। शिवसेना सांसद और नेता संजय राउत ने अपनी हाजिर जवाबी के कारण एक बार फिर से सभी को हैरान कर दिया है। दरअसल, जब उनसे पूछा गया कि वह मास्क क्यों नहीं पहनते हैं? तब उन्होंने तुरंत जवाब दिया कि मैं इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फॉलो करता हूं। संजय राउत महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक कार्यक्रम में बिना मास्क के नजर आए थे। जिस पर पत्रकारों ने भी उनसे सवाल पूछ लिया था।

हमारे 𝕎𝕙𝕒𝕥𝕤 𝕒𝕡𝕡 Group’s में शामिल होने के लिए यहां Click करें.

राउत ने कहा कि पीएम मोदी लोगों से हमेशा मास्क पहनने की अपील करते हैं। लेकिन वह खुद नहीं पहनते, राउत ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री भी मास्क पहनते हैं लेकिन नरेंद्र मोदी नहीं। मोदी तो राष्ट्र के नेता हैं इसलिए मैं उनको फॉलो करता हूं वो मास्क नहीं पहनते इसलिए मैं भी नहीं पहनता। हालांकि संजय राउत ने आम जनता से सार्वजनिक जगहों और कार्यक्रमों में मौजूदगी के दौरान मास्क पहनने की अपील की है।

ये भी पढ़े: ITR दाखिल करने का आज अंतिम दिन.. आज नहीं भरा तो लग सकता है 5000 रुपए का जुर्माना

बता दें कि मुंबई और महाराष्ट्र में कोरोना और ओमीक्रोन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना की चपेट में महाराष्ट्र के कई दिग्गज नेता भी आ चुके हैं। सुप्रिया सुले, वर्षा गायकवाड, बालासाहेब थोरात, हर्षवर्धन पाटील जैसे कई नेता फिलहाल कोरोना की गिरफ्त में है। इन सभी लोगों ने यह अपील की है कि जो भी लोग इनके संपर्क में आए हैं वह अपना ध्यान रखें और कोरोना का टेस्ट करवाएं।

ये भी पढ़े:MBBS फर्स्ट ईयर की छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, हॉस्टल में फैन से लटकी मिली लाश

मुंबई में कोरोना और ओमीक्रोन के मरीज मुंबई में लगातार बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। एक दिन में ही नए कोरोना संक्रमितों की संख्या करीब 50 प्रतिशत बढ़ गई। गुरुवार को मुंबई में कोरोना के 3,671 नए मामले आए हैं, जबकि बुधवार को 2,445 नए केस थे। राहत की बात यह रही कि गुरुवार को कोरोना से कोई मौत नहीं हुई।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com