स्कूल बस पर पेड़ गिरने से छात्र की मौत पर शिवसेना मंत्री की टिप्पणी से विवाद
स्कूल बस पर पेड़ गिरने से छात्र की मौत पर शिवसेना मंत्री की टिप्पणी से विवाद
मुंबई, एक जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र में शिवसेना के मंत्री संजय शिरसाट की मुंबई में स्कूल बस पर पेड़ गिरने से एक छात्र की मौत के मामले में उस टिप्पणी से विवाद पैदा हो गया हे जिसमें उन्होंने कहा था कि पेड़ों का गिरना और व्रजपात प्राकृतिक घटना है।
एक बड़ा पीपल का पेड़ मंगलवार अपराह्न स्कूल बस पर गिर गया, जिससे 11 वर्षीय एक छात्र की मौत हो गई और चार अन्य बच्चे घायल हो गए।
इस घटना के बारे में पूछे जाने पर मंत्री ने कहा, ‘किसी को कैसे पता चलता कि पेड़ गिरने वाला है? पेड़ों का गिरना प्राकृतिक घटना है। हो सकता है कि तेज हवाएं चली हों।’
मंत्री की टिप्पणी की आलोचना करते हुए कांग्रेस नेता नाना पटोले ने कहा कि यह बयान सरकार के ‘अहंकार के स्तर’ को दर्शाता है।
पटोले ने कहा, ‘मानसून की तैयारियां केवल कागजों पर हैं, वास्तव में कुछ नहीं हो रहा।’
शिरसाट ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा कि उनकी टिप्पणी का गलत अर्थ निकाला गया।
उन्होंने कहा, ‘यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी। मैंने कहा था कि पेड़ों का गिरना भले ही प्राकृतिक घटना है, लेकिन नगर निकायों को उचित सावधानी बरतनी चाहिए। जो पेड़ गिरने की स्थिति में हैं, उन्हें मानसून शुरू होने से पहले हटा दिया जाना चाहिए।’
भाषा प्रचेता माधव
माधव

Facebook


