सुनेत्रा पवार राकांपा अध्यक्ष चुनी गईं, पार्टी राज्यसभा सीट के लिए उनके बेटे पार्थ को नामित करेगी
सुनेत्रा पवार राकांपा अध्यक्ष चुनी गईं, पार्टी राज्यसभा सीट के लिए उनके बेटे पार्थ को नामित करेगी
मुंबई, 26 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को बृहस्पतिवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में सर्वसम्मति से चुना गया।
सुनेत्रा के पति एवं तत्कालीन राकांपा प्रमुख अजित पवार की विमान दुर्घटना में मृत्यु के लगभग एक महीने बाद उन्हें पार्टी अध्यक्ष चुना गया।
राकांपा के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने मुंबई में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति की बैठक के बाद सुनेत्रा पवार के अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की।
पटेल ने कहा कि पार्थ पवार को राज्यसभा सीट के लिए नामित किया जाएगा, जो उनकी मां सुनेत्रा पवार के इस्तीफे और राज्य की उपमुख्यमंत्री बनने के बाद खाली हो गई थी।
वर्ष 2024 में लोकसभा चुनाव में हार के बाद, सुनेत्रा पवार राकांपा के टिकट पर राज्यसभा सदस्य चुनी गई थीं।
बारामती में 28 जनवरी को अजित पवार के निधन के बाद, सुनेत्रा ने संसद के उच्च सदन से इस्तीफा दे दिया और महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
भाषा शफीक माधव
माधव

Facebook


