ठाणे नगर निगम में नौकरी दिलाने का झांसा देकर आठ लोगों से 16 लाख रुपए की धोखाधड़ी

ठाणे नगर निगम में नौकरी दिलाने का झांसा देकर आठ लोगों से 16 लाख रुपए की धोखाधड़ी

ठाणे नगर निगम में नौकरी दिलाने का झांसा देकर आठ लोगों से 16 लाख रुपए की धोखाधड़ी
Modified Date: July 12, 2026 / 02:05 pm IST
Published Date: July 12, 2026 2:05 pm IST

ठाणे, 12 जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे नगर निगम में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 49 वर्षीय एक गृहिणी समेत आठ लोगों से करीब 16 लाख रुपये ठगने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पिछले एक साल के दौरान इस कथित धोखाधड़ी को अंजाम दिया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने ठाणे नगर निगम (टीएमसी) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर आठ लोगों से कथित तौर पर 15.95 लाख रुपये लिए, लेकिन न तो उन्होंने नौकरी दिलाई और न ही पैसे वापस किए।

उन्होंने बताया कि पीड़ितों ने जब नौकरी दिलाने या पैसे वापस करने को कहा तो आरोपियों ने उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की कथित तौर पर धमकी दी।

अधिकारी ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर ठाणे नगर पुलिस ने 10 जुलाई को आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की।

पुलिस ने बताया कि मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है और जांच जारी है।

भाषा प्रचेता सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में