ठाणेः पुलिस ने चोरी किए गए मोबाइल फोन व कीमती सामान उनके मालिकों को लौटाया

ठाणेः पुलिस ने चोरी किए गए मोबाइल फोन व कीमती सामान उनके मालिकों को लौटाया

ठाणेः पुलिस ने चोरी किए गए मोबाइल फोन व कीमती सामान उनके मालिकों को लौटाया
Modified Date: May 2, 2026 / 04:47 pm IST
Published Date: May 2, 2026 4:47 pm IST

ठाणे, दो मई (भाषा) मीरा-भयंदर वसई-विरार पुलिस ने ठाणे में चोरी और गायब हुई वस्तुओं को उनके असली मालिकों को लौटाया है। इन वस्तुओं में 7.81 करोड़ रुपये से अधिक के आभूषण व 510 मोबाइल फोन शामिल हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस आयुक्त निकेत कौशिक ने बरामद किए गए सामान को शुक्रवार को सौंपा, जबकि पुलिस उपायुक्त (अपराध) संदीप डोइफोडे ने जोन एक, दो और तीन में वस्तुओं की बरामदगी का विवरण साझा किया।

पुलिस के अनुसार, बरामद वस्तुओं में 3.52 करोड़ रुपये मूल्य के सोने के आभूषण और 6.13 लाख रुपये से अधिक मूल्य के चांदी के आभूषण शामिल हैं। 55.61 लाख रुपये की नकदी भी लौटाई गई है।

इसके अतिरिक्त, 1.34 करोड़ रुपये मूल्य के 58 वाहन और 92.68 लाख रुपये मूल्य के 510 मोबाइल फोन उनके स्वामियों को वापस सौंप दिए गए। पुलिस ने साइबर अपराधों से संबंधित 1.29 करोड़ रुपये और अन्य वस्तुओं की बरामदगी में भी सहायता की, जिनका कुल मूल्य 13.98 लाख रुपये है।

अधिकारियों ने बताया कि लौटाई गई सभी संपत्तियों का कुल मूल्य 7,81,65,267 रुपये था।

यह पहल एमबीवीवी पुलिस द्वारा चोरी और गायब हुई संपत्ति का पता लगाने और नागरिकों को उसकी शीघ्र वापसी सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों का हिस्सा है।

भाषा

शुभम पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में