डोंबिवली में महिला सुरक्षा गार्ड के साथ सामूहिक बलात्कार के आरोप में तीन ऑटो रिक्शा चालक गिरफ्तार

डोंबिवली में महिला सुरक्षा गार्ड के साथ सामूहिक बलात्कार के आरोप में तीन ऑटो रिक्शा चालक गिरफ्तार

डोंबिवली में महिला सुरक्षा गार्ड के साथ सामूहिक बलात्कार के आरोप में तीन ऑटो रिक्शा चालक गिरफ्तार
Modified Date: April 2, 2026 / 07:10 pm IST
Published Date: April 2, 2026 7:10 pm IST

ठाणे, दो अप्रैल (भाषा) ठाणे जिले के डोंबिवली में 22 वर्षीय महिला सुरक्षा गार्ड के साथ सामूहिक बलात्कार करने के आरोप में तीन ऑटो रिक्शा चालकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

तिलक नगर थाने के वरिष्ठ निरीक्षक वी. कुमार कदम ने बताया कि यह घटना 27 मार्च की रात को हुई और अगले दिन प्राथमिकी दर्ज की गई।

उन्होंने कहा, ‘पीड़िता आरोपियों को जानती थी। आरोपियों ने उसे खंबालपाड़ा स्थित एक फ्लैट में पार्टी के लिए बुलाया था, जहां उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। महिला द्वारा पुलिस से संपर्क करने के बाद, विशेष टीम गठित की गईं और आरोपी चेतन चौहान (20), हेमंत चौहान (22) और उमेश वर्मा (30) को 29 मार्च को गिरफ्तार किया गया। सभी रिक्शा चालक हैं।’

कदम ने बताया कि तीनों पर भारतीय न्याय संहिता के तहत सामूहिक बलात्कार और अन्य अपराधों का आरोप लगाया गया है।

भाषा शुभम अमित

अमित


लेखक के बारे में