चंद्रपुर, 24 मई (भाषा) महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में चार महिलाओं की जान लेने वाली बाघिन को वन विभाग के एक सतत अभियान के बाद पकड़ लिया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर दूर सिंदेवाही तहसील के गुंजेवाही गांव के पास जंगल के एक हिस्से में 22 मई को बाघिन के हमले में चार महिलाओं की मौत हो गई थी।
अधिकारी ने बताया, ‘विशेष बचाव दल द्वारा इलाके में गहन तलाश अभियान चलाने के बाद, बाघिन को इंजेक्शन के जरिये बेहोश किया गया। मौके पर जांच करने पर पुष्टि हुई कि यह बाघिन टी-2 थी, जिसके हमले में चार महिलाओं की मौत हुई थी। रात आठ बजे तक बाघिन को पूरी तरह से काबू में कर लिया गया।’
भाषा
शुभम सुभाष
सुभाष