Thana Incharge Line Attached News: राजधानी के इस थाना प्रभारी पर गिरी गाज, इस वजह से किया गया लाइन अटैच, रायपुर पुलिस कमिश्नर ने जारी किया आदेश

Ads

Thana Incharge Line Attached News: रायपुर के सरस्वती नगर थाना प्रभारी पारस पटेल को लाइन अटैच कर दिया गया है।

  • Reported By: Tehseen Zaidi

    ,
  •  
  • Publish Date - September 21, 2026 / 06:20 PM IST,
    Updated On - September 21, 2026 / 06:21 PM IST

Thana Incharge Line Attached News/Image Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • सरस्वती नगर थाना प्रभारी पारस पटेल को लाइन अटैच कर दिया गया है।
  • काम में ढिलाई और थाना क्षेत्र में बढ़ते अपराध को लेकर यह कार्रवाई की गई है।
  • पारस पटेल की जगह चेतन चंद्राकर को सरस्वती नगर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Thana Incharge Line Attached News: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है और थाना प्रभारी को लाइन अटैच भी किया गया है। कमिश्नरेट की इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। दरअसल, सरस्वती नगर थाना प्रभारी पारस पटेल को लाइन अटैच कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि काम में ढिलाई और थाना क्षेत्र में बढ़ते अपराध को लेकर यह कार्रवाई की गई है। पुलिस विभाग की इस कार्रवाई को थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर सख्ती के तौर पर देखा जा रहा है।

दो महीने पहले ही हुई थी पारस पटेल की पोस्टिंग

मिली जानकारी के अनुसार, पारस पटेल की दो महीने पहले सरस्वती नगर थाना में पोस्टिंग हुई थी। (Thana Incharge Line Attached News) बताया जा रहा है कि, उनकी पोस्टिंग के बाद से ही थाना क्षेत्र में लगातर अपराध बढ़ रहे थे और पारस पटेल की तरफ से काम में ढिलाई बरती जा रही थी। इन्ही सब को देखते हुए उन्हें थाना प्रभारी के पद से हटाकर पुलिस लाइन भेजने का आदेश जारी किया गया है।

चेतन चंद्राकर होंगे नए थाना प्रभारी

Thana Incharge Line Attached News: वहीं, पारस पटेल की जगह अब चेतन चंद्राकर को सरस्वती नगर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस कमिश्नर ने इस संबंध में लिखित आदेश जारी कर दिया है।

इन्हें भी पढ़ें:-