CG Job Vacancy 2026 Latest News: छत्तीसगढ़ के 10वीं पास युवाओं के लिए निकली नौकरी, 140 पदों पर होगी बंपर भर्ती, आज ही करें आवेदन

Ads

CG Job Vacancy 2026 Latest News: छत्तीसगढ़ के 10वीं पास युवाओं के लिए निकली नौकरी, 140 पदों पर होगी बंपर भर्ती, आज ही करें आवेदन

  •  
  • Publish Date - September 22, 2026 / 07:02 AM IST,
    Updated On - September 22, 2026 / 07:04 AM IST

CG Job Vacancy 2026 Latest News: छत्तीसगढ़ के 10वीं पास युवाओं के लिए निकली नौकरी, 140 पदों पर होगी बंपर भर्ती, आज ही करें आवेदन /image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • मुंगेली में 140 पदों पर भर्ती
  • 10वीं-12वीं पास को भी मौका
  • 22 सितंबर को रोजगार मेला

मुंगेली। CG Job Vacancy 2026 Latest News: अगर आप छत्तीसगढ़ से है और नौकरी की तलाश कर रहे है, तो ये खबर आपके लिए ही है। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका है। 140 पदों पर भर्ती के लिए आज रोजगार मेला लगाया जा रहा है, जिसमें इच्छुक युवा शामिल हो सकते है। यहां जानिए नौकरी से जुड़ी सभी डिटेल्स।

3 बजे तक आयोजित होगा रोजगार मेला

CG Job Vacancy 2026 Latest News जिले के स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, मुंगेली द्वारा 22 सितंबर 2026 को रोजगार मेले (Mungeli Job Fair 2026) का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला (CG Rojgar Mela) जिला रोजगार कार्यालय एवं जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज परिसर, ग्राम जमकोर में सुबह 11 बजे से शाम 03 बजे तक आयोजित होगा। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों द्वारा अलग-अलग पदों पर भर्ती (Chhattisgarh Job Vacancy) की जाएगी।

10वीं-12वीं पास को भी मौका

private job in chhattisgarh 12th pass फील्ड ऑफिसर के 50 पदों के लिए 10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। वहीं इलेक्ट्रॉनिक मीटर टेक्नीशियन के 30 पदों पर आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की भर्ती होगी। इसी प्रकार सेल्स ऑफिसर के 20 पदों के लिए बीएससी एग्रीकल्चर उत्तीर्ण तथा सेल्स रिप्रेजेंटेटिव के 20 पदों के लिए 12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को अवसर मिलेगा। (Private Job Vacancy) रिलेशनशिप मैनेजर के 20 पदों के लिए स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

मुंगेली में 140 पदों पर भर्ती

CG Job Vacancy 2026 Latest News इस प्रकार रोजगार मेले में कुल 140 पदों पर रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को जिला रोजगार कार्यालय का पंजीयन कार्ड लाना अनिवार्य होगा। रोजगार मेले से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी www.erojgar.cg.gov.in/ e-Rojgar CG App अथवा जिला रोजगार कार्यालय, मुंगेली से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें

मुंगेली रोजगार मेला 2026 कब आयोजित होगा?

22 सितंबर 2026 को सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक रोजगार मेला आयोजित होगा।

मुंगेली रोजगार मेले में कितने पदों पर भर्ती होगी?

रोजगार मेले में कुल 140 पदों पर भर्ती के अवसर उपलब्ध होंगे।

क्या 10वीं पास युवा भी आवेदन कर सकते हैं?

हां, फील्ड ऑफिसर के 50 पदों के लिए 10वीं और 12वीं पास अभ्यर्थियों को अवसर मिलेगा।

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए क्या जरूरी है?

अभ्यर्थियों के पास जिला रोजगार कार्यालय का पंजीयन कार्ड होना अनिवार्य है।

रोजगार मेले की जानकारी कहां से प्राप्त करें?

अभ्यर्थी e-Rojgar CG App, erojgar.cg.gov.in या जिला रोजगार कार्यालय, मुंगेली से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।