महाराष्ट्र में टीएमटी की बस में लगी आग, कोई हताहत नही
महाराष्ट्र में टीएमटी की बस में लगी आग, कोई हताहत नही
ठाणे, 11 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे में बुधवार दोपहर ठाणे नगर निगम परिवहन (टीएमटी) की एक बस में आग लग गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
ठाणे नगर निगम की आपदा प्रबंधन इकाई के प्रमुख यासीन ताडवी ने बताया कि यह घटना अपराह्न लगभग एक बजे राबोडी के निकट हुई।
उन्होंने बताया कि सीआईडीको बस डिपो से कलहेर जा रही बस में आग लग गई।
ताडवी ने बताया, “बस में लगभग 20 से 25 यात्री सवार थे। सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया। घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ और आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है।”
घटना के समय बस को चालक सुशील सुहास शेलार चला रहे थे, जबकि सागर पाश्ते परिचालक के रूप में तैनात थे। दोनों ने राबोडी यातायात पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर यात्रियों को समय पर उतारने में मदद की।
ताडवी ने कहा, ‘बस चालक, परिचालक, आपदा प्रबंधन विभाग के कर्मचारियों और दमकल कर्मियों के समन्वित प्रयासों से आग पर तुरंत काबू पा लिया गया।’
उन्होंने बताया कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।
भाषा
प्रचेता देवेंद्र
देवेंद्र

Facebook


