मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले मार्ग पर आवागमन पूरी तरह शुरू हुआ

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले मार्ग पर आवागमन पूरी तरह शुरू हुआ

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले मार्ग पर आवागमन पूरी तरह शुरू हुआ
Modified Date: May 2, 2026 / 03:00 pm IST
Published Date: May 2, 2026 3:00 pm IST

(फोटो के साथ)

मुंबई, दो मई (भाषा) पुणे खंड पर वाहनों का आवागमन शुरू होने के एक दिन बाद मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के मुंबई की ओर जाने वाले मार्ग को शनिवार दोपहर वाहनों के लिए खोल दिया गया।

उद्घाटन से जुड़े बुनियादी ढांचे को हटाने और सफाई कार्य के कारण हुई देरी के बाद इस मार्ग पर आवागमन अब पूरी तरह से शुरू हो गया है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार की उपस्थिति में एक दिन पहले 13.3 किलोमीटर लंबे इस मार्ग का उद्घाटन किया था। यह एक्सप्रेसवे के भोर घाट खंड से होकर गुजरता है और इस मार्ग के कारण मुंबई एवं पुणे के बीच यात्रा के समय में 25 से 30 मिनट की कमी आई है।

इस कॉरिडोर के पुणे की ओर जाने वाले मार्ग को यातायात के लिए तुरंत खोल दिया गया; हालांकि मुंबई की ओर जाने वाला मार्ग उद्घाटन के बाद कई घंटों तक यातायात के लिए बंद रहा।

महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम के एक अधिकारी ने शनिवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मुंबई की ओर जाने वाले मार्ग को खोलने में देरी मुख्य रूप से उद्घाटन के दौरान के ढांचे को हटाने और सफाई कार्य के कारण हुई।

अधिकारी ने कहा कि शेष सभी सामग्री हटा दिए जाने और सड़क की सफाई पूरी होने के बाद मार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई।

भाषा सुरभि नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में