पालघर में सेंधमारी के आरोप में दो गिरफ्तार, 14.5 लाख रुपये का सामान बरामद

पालघर में सेंधमारी के आरोप में दो गिरफ्तार, 14.5 लाख रुपये का सामान बरामद

पालघर में सेंधमारी के आरोप में दो गिरफ्तार, 14.5 लाख रुपये का सामान बरामद
Modified Date: June 22, 2026 / 05:36 pm IST
Published Date: June 22, 2026 5:36 pm IST

पालघर, 22 जून (भाषा) महाराष्ट्र के पालघर जिले में घरों में सेंधमारी की कई घटनाओं के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है तथा उनके पास से 14.5 लाख रुपये मूल्य का कीमती सामान बरामद किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

जिला पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में दहानू तालुका में चोरी और सेंधमारी की घटनाओं में अचानक बढ़ोतरी हुई थी। इसके बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया था।

उन्होंने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शनिवार को हसमत अली ताहिर शेख (33) और अनवर अली ताहिर शेख (41) को गिरफ्तार किया। दोनों नालासोपारा क्षेत्र के निवासी हैं और मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।

अधिकारी ने कहा, “लगातार पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने घोलवड, दहानू और वानगांव पुलिस थाना क्षेत्रों में हुई सात चोरी और सेंधमारी की वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।”

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के पास से सोने-चांदी के आभूषण, एक लाख रुपये नकद और अन्य कीमती सामान बरामद किया है, जिनकी कुल कीमत 14.50 लाख रुपये आंकी गई है।

भाषा तान्या माधव

माधव


लेखक के बारे में