भिवंडी में अवैध पशु चिकित्सा औषधि निर्माण इकाई चलाने के लिए दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
भिवंडी में अवैध पशु चिकित्सा औषधि निर्माण इकाई चलाने के लिए दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
ठाणे, तीन जून (भाषा) ठाणे जिले के भिवंडी कस्बे के तलावली नाका में जरूरी अनुमति के बिना पशु चिकित्सा औषधि निर्माण इकाई चलाने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
निजामपुरा थाने के अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन की शिकायत पर औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रशासन ने एक जून को गुप्त सूचना के आधार पर इकाई पर छापा मारा था।
उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान पशु चिकित्सा औषधियां बनाने में इस्तेमाल होने वाली वस्तुएं और उन्हें पैक करने के लिए इस्तेमाल होने वाली सामग्री जब्त की गई, जिसकी कुल कीमत 14.64 लाख रुपये है।
अधिकारी ने बताया, ‘‘फिलहाल दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, उनके पास इन दवाओं को बनाने की कोई अनुमति नहीं थी। उनके पास इस व्यवसाय के लिए शैक्षिक और तकनीकी योग्यता भी नहीं है।’’
भाषा जोहेब शफीक
शफीक

Facebook


