ठाणे जिले के एक ही इलाके से दो बच्चे लापता, मामला दर्ज

ठाणे जिले के एक ही इलाके से दो बच्चे लापता, मामला दर्ज

ठाणे जिले के एक ही इलाके से दो बच्चे लापता, मामला दर्ज
Modified Date: February 15, 2025 / 07:13 pm IST
Published Date: February 15, 2025 7:13 pm IST

ठाणे, 15 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने कुछ घंटों के अंतराल में एक ही इलाके से लापता हुए दो बच्चों का पता लगाने के लिए अभियान शुरू किया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि ये घटनाएं शुक्रवार को भिवंडी के शांति नगर पुलिस थाना क्षेत्र में हुई, जिसके बाद अपहरण के दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए।

उन्होंने बताया कि गायत्री नगर इलाके में पांच साल की एक बच्ची सुबह अपने घर के नजदीक से लापता हो गयी, जब उसके परिवार के सदस्य घंटों तलाश करने के बाद भी बच्ची को नहीं ढूंढ पाए, तो उन्होंने रात में पुलिस से संपर्क किया।

दूसरी घटना में, विट्ठल मंदिर के पास एक इमारत से दो साल का बच्चा शाम साढे चार बजे के बाद लापता मिला। अधिकारी ने बताया कि उसके परिवार ने बाद में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

अधिकारी ने बताया कि इन मामलों में दो प्राथमिकी दर्ज की गई हैं और लापता बच्चों को ढूंढने के प्रयास किए जा रहे हैं।

भाषा रंजन

रंजन


लेखक के बारे में