नासिक में पानी की टंकी में डूबने से दो बच्चियों की मौत

नासिक में पानी की टंकी में डूबने से दो बच्चियों की मौत

नासिक में पानी की टंकी में डूबने से दो बच्चियों की मौत
Modified Date: August 17, 2026 / 07:02 pm IST
Published Date: August 17, 2026 7:02 pm IST

नासिक, 17 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के नासिक शहर में एक डॉक्टर दंपति की दो बच्चियों की उनके घर में बनी पानी की टंकी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार को शहर के पंचवटी इलाके की शुभम कॉलोनी में हुई।

उन्होंने बताया कि घटना के वक्त बच्चियां घर पर अकेली थीं, जबकि उनके डॉक्टर माता-पिता अपने क्लिनिक पर गए हुए थे।

अधिकारी के अनुसार, घर लौटने पर मां ने बच्चियों की तलाश की और काफी ढूंढने के बाद दोनों घर के पीछे बनी पानी की टंकी के अंदर मिलीं।

मां ने पड़ोसियों की मदद से अपनी बेटियों वृत्ति विशाल सोनवणे (8) और स्वस्ति (5) को टंकी से बाहर निकाला और बेहोशी की हालत में उन्हें एक निजी अस्पताल ले गईं, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि म्हसरुल पुलिस थाने में दुर्घटनावश हुई मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

भाषा सुमित दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में