त्र्यंबकेश्वर मंदिर में ‘जल्दी दर्शन’ करवाने के नाम पर श्रद्धालुओं से ठगी, दो लोगों पर मामला दर्ज

त्र्यंबकेश्वर मंदिर में ‘जल्दी दर्शन’ करवाने के नाम पर श्रद्धालुओं से ठगी, दो लोगों पर मामला दर्ज

त्र्यंबकेश्वर मंदिर में ‘जल्दी दर्शन’ करवाने के नाम पर श्रद्धालुओं से ठगी, दो लोगों पर मामला दर्ज
Modified Date: April 12, 2026 / 08:55 pm IST
Published Date: April 12, 2026 8:55 pm IST

नासिक(महाराष्ट्र), 12 अप्रैल (भाषा) नासिक जिले के प्रसिद्ध त्र्यंबकेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं से ठगी करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि ‘‘जल्दी दर्शन’’ करवाने के लिए श्रद्धालुओं से 3,000 रुपये वसूले गए, जबकि निर्धारित प्रक्रिया में 200 रुपये का ‘‘दर्शन पास’’ खरीदना होता है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘यह घटना शनिवार को पंचवटी से आए दो श्रद्धालुओं के साथ हुई। उन्होंने 200 रुपये का पास लिया था, लेकिन लंबी कतार होने के कारण आरोपियों ने उनसे कहा कि उनकी बारी 4-5 घंटे बाद आएगी। आरोपियों ने उनसे 3,000 रुपये लिए और श्रद्धालुओं को 10 मिनट में दर्शन करवाना सुनिश्चित किया।’’

त्र्यंबकेश्वर थाने के अधिकारी ने बताया कि इस रकम की रसीद नहीं दिए जाने पर श्रद्धालुओं ने पुलिस में शिकायत की, जिसके आधार पर गोतिराम मनाजी पेहर और अभिषेक कडलाग के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया।

अधिकारी ने बताया कि पेहरे को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि फरार कडलाग को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश आर.ए. रोकड़े के निर्देश पर की गई।

भाषा

यासिर सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में