महाराष्ट्र के लातूर में प्रतिबंधित इंजेक्शनों के साथ दो लोग पकड़े गए
महाराष्ट्र के लातूर में प्रतिबंधित इंजेक्शनों के साथ दो लोग पकड़े गए
लातूर, 18 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के लातूर शहर में बिना डॉक्टर की पर्ची या लाइसेंस के मेफेंटरमाइन सल्फेट के इंजेक्शन बेचने की कथित कोशिश के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि इस दवा को बिना चिकित्सकीय पर्ची के सीधे नहीं बेचा जा सकता।
रविवार को शहर में दवाओं की अनधिकृत बिक्री के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने इकबाल चौक के पास स्कूटर सवार दो लोगों को रोककर पूछताछ की।
एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि तलाशी के दौरान पुलिस ने वाहन के सामान रखने वाले हिस्से से प्लास्टिक की एक थैली बरामद की, जिसमें मेफेंटरमाइन सल्फेट के 13 इंजेक्शन की शीशियां थीं। इनकी कीमत 4,069 रुपये बताई गई है।
इसके बाद पुलिस ने जब्ती की सूचना खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों को दी।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया।
भाषा तान्या मनीषा
मनीषा

Facebook


