दुष्कर्म के आरोपी के पिता से रिश्वत मांगने के आरोप में दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार

दुष्कर्म के आरोपी के पिता से रिश्वत मांगने के आरोप में दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार

दुष्कर्म के आरोपी के पिता से रिश्वत मांगने के आरोप में दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार
Modified Date: October 21, 2025 / 06:55 pm IST
Published Date: October 21, 2025 6:55 pm IST

ठाणे, 21 अक्टूबर (भाषा) कल्याण शहर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के अधिकारियों ने दुष्कर्म के आरोपी के पिता से बेटे की जमानत प्राप्त करने में मदद करने के लिये रिश्वत मांगने के आरोप में एक सहायक पुलिस निरीक्षक और एक कांस्टेबल को गिरफ्तार किया। एसीबी ने रिश्वत की 1.25 लाख रुपये की रकम भी जब्त की।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के एक अधिकारी के अनुसार, खड़कपाड़ा थाने के सहायक निरीक्षक तुकाराम जोशी (57) ने आरोपी के पिता से कथित तौर पर तीन लाख रुपये की मांग की थी।

पिता ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई। सोमवार को शिकायतकर्ता ने पुलिस कांस्टेबल विजय काले (38) को उसकी कार में 1.25 लाख रुपये दिए, तभी एसीबी की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एसीबी इंस्पेक्टर संतोष नवलगी ने बताया कि जोशी को खड़कपाड़ा थाने से गिरफ्तार किया गया।

अदालत ने उन्हें दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

भाषा प्रशांत माधव

माधव


लेखक के बारे में