केंद्रीय मंत्रियों ने महाराष्ट्र चुनाव पर चर्चा के लिए प्रदेश भाजपा नेताओं के साथ बैठक की

केंद्रीय मंत्रियों ने महाराष्ट्र चुनाव पर चर्चा के लिए प्रदेश भाजपा नेताओं के साथ बैठक की

केंद्रीय मंत्रियों ने महाराष्ट्र चुनाव पर चर्चा के लिए प्रदेश भाजपा नेताओं के साथ बैठक की
Modified Date: June 29, 2024 / 05:19 pm IST
Published Date: June 29, 2024 5:19 pm IST

मुंबई, 29 जून (भाषा) केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और अश्विनी वैष्णव ने इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा करने के लिए शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी।

राज्य विधानसभा चुनाव के लिए यादव और वैष्णव को क्रमशः प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए जाने के बाद यह पहली ऐसी बैठक थी।

बैठक में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, प्रदेश भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले, पार्टी की मुंबई इकाई के अध्यक्ष आशीष शेलार और राज्य के करीब 30 प्रमुख नेता शामिल हुए।

शेलार ने कहा कि विधानसभा चुनाव जीतने के लिए ‘रोडमैप’ तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘हम अपने सहयोगियों के साथ विधानसभा चुनाव जीतेंगे।’’

महाराष्ट्र विधानसभा में 288 सदस्य हैं।

भाषा

सुभाष दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में