‘कमीशन’ पर बातचीत वाला वीडियो एआई से बनाया गया, आवाज भी डब की गयी : शिवसेना विधायक

Ads

'कमीशन' पर बातचीत वाला वीडियो एआई से बनाया गया, आवाज भी डब की गयी : शिवसेना विधायक

  •  
  • Publish Date - June 29, 2026 / 09:39 AM IST,
    Updated On - June 29, 2026 / 09:39 AM IST

कोल्हापुर (महाराष्ट्र), 29 जून (भाषा) शिवसेना विधायक राजेश क्षीरसागर ने दावा किया है कि उन्हें एक सरकारी ठेकेदार से ‘कमीशन’ के भुगतान पर चर्चा करते हुए दिखाने वाला एक वीडियो कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की मदद से छेड़छाड़ कर बनाया गया है और उसमें उनकी आवाज ‘डब’ की गयी है।

रविवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में क्षीरसागर ने विपक्ष, विशेष रूप से कांग्रेस के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) सतेज पाटिल पर निशाना साधा।

उन्होंने इस वीडियो की जांच के लिए साइबर पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है।

कोल्हापुर जिले से विधायक क्षीरसागर ने कहा कि उनकी टीम पूरे मामले पर नजर रख रही है और कानूनी विकल्पों पर भी विचार कर रही है।

क्षीरसागर ने दावा किया, ‘‘यह वीडियो एआई की मदद से तैयार किया गया है और इसमें मेरी आवाज डब की गई है।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि वायरल वीडियो उनकी राजनीतिक छवि और करियर को नुकसान पहुंचाने की साजिश का हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि यह वीडियो 14 जनवरी को कोल्हापुर नगर निगम चुनाव से ठीक दो दिन पहले वायरल किया गया था। उन्होंने कहा कि उन चुनावों में पहली बार महायुति ने नगर निगम में सत्ता हासिल की थी।

भाषा गोला वैभव

वैभव