Publish Date - August 21, 2026 / 08:32 AM IST,
Updated On - August 21, 2026 / 08:58 AM IST
Delhi Police Encounter Today: राजधानी में हिमांशु भाऊ गैंग के शूटरों का एनकाउंटर, डॉक्टर से मांग रहे थे रंगदारी, पुलिस ने ऐसे दबोचा /image: Social Media
HIGHLIGHTS
रणहौला इलाके में पुलिस और कथित गैंग शूटरों के बीच मुठभेड़, दोनों आरोपी घायल
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों पर डॉक्टर से रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप
थार से भागने की कोशिश के बाद पुलिस पर फायरिंग का आरोप, दोनों तरफ से कुल 14 राउंड फायरिंग की बात
दिल्ली। Delhi Police Encounter Today:राजधानी दिल्ली के रणहौला इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आ रही है, बताया जा रहा है कि एनकाउंटर में बदमाशों को गोली लगी है, घायल बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों आरोपी हिमांशु भाऊ गैंग (Himanshu Bhau Gang) के शार्प शूटर बताए जा रहे है।
डॉक्टर से मांग रहे थे रंगदारी (Delhi Police Encounter)
Delhi Police Encounter Today आरोप है कि दोनों बदमाश मिलकर डॉक्टर नरेश शर्मा से लगातार रंगदारी मांग रहे थे और पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही थी।पुलिस से मिली जानकरी के मुताबिक, गुरुवार की शाम सूचना मिली थी कि भाऊ गैंग के दो शूटरहरियाणा में जाने वाले हैं। तभी द्वारिका एक्सप्रेसवे के नीचे पुलिस ने रणहौला थाना क्षेत्र के पास गाड़ियों की चेकिंग की जा रही थी। तभी शाम 5 बजे एक तेज रफ्तार थार गाड़ी आ रही थी, जिसे पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन थार की रफ्तार और भी तेज हो गई। इसकी वजह से अंडरपास के तरफ से आ रही लोडर गाड़ी की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त की थार के सामने का हिस्सा छतिग्रस्त हो गया।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल
Delhi Crime News हादसे के बाद जंगल की तरफ भागे बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी (Himanshu Bhau Gang Shooters,) घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि दोनों तरफ से 14 राउंड फायरिंग की गई, पुलिस ने आरोपी समीर और एक 19 साल के नाबालिग को पकड़ लिया है। दोनों से पूछताछ कर रही है। बदमाशों के पास से पुलिस ने विदेशी पिस्टल बरामद किया है।
Delhi | An encounter between Delhi Police Crime Branch and Bhau Gang criminals broke out in Jay Vihar area of Ranhola earlier this evening. Two criminals nabbed.