वाशिम रोड रेज घटना : भीड़ के हमले में पांच लोग घायल, एक की हालत गंभीर
वाशिम रोड रेज घटना : भीड़ के हमले में पांच लोग घायल, एक की हालत गंभीर
मुंबई, पांच जून (भाषा) महाराष्ट्र के वाशिम जिले में रोड रेज की मामूली घटना के बाद 10 से 12 लोगों के एक समूह द्वारा लोहे की रॉड और अन्य हथियारों से कथित तौर पर किए गए हमले में पांच लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
वाशिम शहर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि यह घटना कुछ दिन पहले भीड़भाड़ वाली सड़क पर एक वाहन के दूसरे वाहन को हल्के से छूने के बाद हुए विवाद के बाद घटी।
उन्होंने कहा, ‘‘ विवाद ने जल्द ही हिंसक रूप ले लिया और भीड़ ने कथित तौर पर वाहन में सवार लोगों पर बेरहमी से हमला कर दिया। घायलों की पहचान प्रवीण राउत, राजेश राउत, प्रतीक राउत, अंकुश सोंटक्के और एक महिला के रूप में हुई है। इनमें से एक व्यक्ति की हालत गंभीर है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’
सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में कुछ लोग पीड़ितों पर सार्वजनिक रूप से लोहे की रॉड और अन्य वस्तुओं से हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमले की जांच शुरू कर दी गई है और इसमें शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
अधिकारी ने बताया कि खतरनाक हथियारों से गंभीर चोट पहुंचाने के आरोप में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के प्रावधानों के तहत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
भाषा रविकांत दिलीप
दिलीप

Facebook


